23 दिन में दो गुने हो रहे हैं एक्टिव मरीज, ठीक होने वाले मरीजों के कारण अब तक नियंत्रण में हैं हालात

23 दिन में दो गुने हो रहे हैं एक्टिव मरीज, ठीक होने वाले मरीजों के कारण अब तक नियंत्रण में हैं हालात

सुमन कुमार

देश में एक बार फ‍िर रिकार्ड संख्‍या में नए मरीज सामने आए हैं और देश में कोरोना टेस्‍ट का भी नया रिकार्ड बन गया है। पिछले 24 घंटे में देश में पौने दो लाख लोगों की कोरोना जांच हुई है। अच्‍छी खबर ये है कि देश में मरीजों के दोगुना होने का समय बढ़कर 18 दिन हो गया है। एक जून को देश में एक लाख 90 हजार से कुछ अधिक कोरोना मरीज थे और आज 19 जून को यानी ठीक 18वें दिन मरीजों की संख्‍या 3 लाख 80 हजार के पार पहुंच गई है। सिर्फ सात दिन पहले तक मरीजों के दोगुना का समय 14 दिन के करीब था। दूसरी अहम बात ये है कि देश में एक्टिव मरीजों के दोगुना होने की अवधि 23 दिन हो गई है और ये अवधि रोज बढ़ती जा रही है कि क्‍योंकि पुराने मरीजों के ठीक होने की गति बढ़ गई है। इस लिहाज से देखा जाए तो कोरोना के लिए देश में की गई तैयार‍ियां शायद उतनी भी कमजोर न साबित हों जितने की आशंका मीडिया के एक सेक्‍शन में लगातार जताई जा रही है। आइये देश में कोरोना के हालात पर एक नजर डालते हैं:

देश में क्‍या है मरीजों की स्थिति

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार की सुबह तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 163248 है। अभी तक 2,04,710 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। देश में ठीक होने वालों का आंकड़ा 53.8 प्रतिशत तक पहुंच गया है जबकि एक्टिव मरीजों की संख्‍या 43 प्रतिशत से नीचे (42.9) आ गई है। पिछले 9 दिनों से लगातार देश में एक्टिव मरीजों की संख्‍या ठीक होने वाले मरीजों से कम रह रही है और दोनों के बीच का फासला तेजी से बढ़ कर 11 प्रतिशत तक पहुंच गया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 12573 लोगों की मौत हो चुकी है यानी कुल मरीजों में 3­.3 प्रतिशत को बचाया नहीं जा सका है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल कन्‍‍‍‍‍फर्म 380532 मामले हो गए हैं। कुल मरीजों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: DRDO ने तैयार की कोराना की दवा, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी में होगा क्लीनिकल ट्रायल

आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13,586 नए मामले सामने आए हैं और 336 लोगों की जान गई है। इसी अवधि में 10,385 पुराने मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

 

देश में कितने टेस्‍ट

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के एक लाख 76 हजार 959 टेस्‍ट हुए हैं जो कि एक दिन पहले के आंकड़े से करीब 11 हजार अधिक हैं। गुरुवार की सुबह तक देश में कुल 62 लाख 49 हजार 668  टेस्‍ट हुए थे और शुक्रवार की सुबह तक ये आंकड़ा 64 लाख 26 हजार 627 पर पहुंच गया।

दुनिया का हाल

शुक्रवार की रात तक पूरी दुनिया में कोरोना के 86 लाख 29 हजार 294 मरीज थे जिसमें से 45 लाख 65 हजार 421 मरीज ठीक हो चुके थे और 4 लाख 57 हजार 609 लोग कोरोना के कारण मौत के आगोश में जा चुके थे।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

किस राज्‍य में कितनी मौतें

गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को अपडेट किए गए डाटा को देखें तो पिछले दिन के मुकाबले देश में कोरोना के कारण 2 मौतें अधिक हुई हैं। देश में 24 घंटे में जो 336 मौतें हुई हैं उनमें से महाराष्‍ट्र में 100, दिल्‍ली में 65, तमिलनाडु में 49, गुजरात में 31, उत्‍तर प्रदेश में 30, कर्नाटक, बंगाल में 12-12, राजस्‍थान में 10, जम्‍मू-कश्‍मीर में 6, पंजाब में 5, हरियाणा, मध्‍य प्रदेश में 4-4, तेलंगाना में 3, आंध्र प्रदेश में 2 और असम, केरल, झारखंड में 1-1 मौतें हुई हैं।

राज्‍यों में नए मरीजों की क्‍या है स्थिति

देश में गुरुवार से शुक्रवार के बीच कोरोना के रिकार्ड 13,586 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें से महाराष्‍ट्र में 3752, दिल्‍ली में 2877 और तमिलनाडु में 2141 नए मरीज सामने आए हैं। यानी देश के इन तीन राज्‍यों में 8770 नए मरीज सामने आए हैं। इनके अलावा उत्‍तर प्रदेश में 583, गुजरात में 508, आंध्र में 447, बंगाल में 435, राजस्‍थान में 405, हरियाणा में 386, तेलंगाना में 352, कर्नाटक में 210, मध्‍य प्रदेश में 182, ओडिशा में 174, असम में 172, जम्‍मू-कश्‍मीर में 149 और पंजाब में 118 नए मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा तीन अन्‍य राज्‍यों में 100 से कुछ मरीज आए हैं जिनमें केरल, बिहार और असम शामिल हैं।

 

 

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

कुल मामले

आंध्र प्रदेश

3637

3789

92

7518

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

11

33

0

44

अरुणाचल प्रदेश

93

10

0

103

असम

2114

2654

9

4777

बिहार

1925

5056

44

7025

चंडीगढ़ 

62

306

6

354

छत्तीसगढ़

708

1228

10

1946

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

45

13

0

58

दिल्ली

26669

21341

1969

49979

गोवा

596

109

0

705

गुजरात 

6191

17819

1591

25601

हरियाणा

4528

4556

134

9218

हिमाचल प्रदेश 

205

382

8

595

जम्मू एंड कश्मीर 

2340

3144

71

5555

झारखंड

711

1189

11

1920

कर्नाटक

2847

4983

114

7944

केरल

1358

1415

21

2794

लद्दाख

591

95

1

687

मध्य प्रदेश 

2308

8632

486

11426

महाराष्ट्र 

53915

60838

5751

120504

मणिपुर

407

199

0

606

मेघालय

13

30

1

44

मिजोरम

129

1

0

130

नागालैंड

90

103

0

193

ओडिशा

1357

3144

11

4512

पुडुचेरी

155

109

7

271

पंजाब

962

2570

83

3615

राजस्थान

2792

10742

323

13857

सिक्किम

65

5

0

70

तमिलनाडु

23068

28641

625

52334

तेलांगना

2531

3301

195

6027

त्रिपुरा

515

639

1

1155

उत्तराखंड

690

1386

26

2102

उत्तर प्रदेश 

5477

9239

465

15181

वेस्ट बंगाल

5216

7001

518

12735

राज्यों को पुन: सौंपें जा रहे मामले

8927

 

 

8927

भारत में कुल मामले

163248

204711

12573

380532

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।